ब्राह्मण परिवार उत्थान संस्था (पंजीकृत), वसुंधरा, ग़ाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश हम सभी सम्मानित ब्राह्मण परिवारों को यह सूचित करते हुए हर्ष का अनुभव कर रहे हैं कि संस्था द्वारा विवाह योग्य ब्राह्मण युवक/युवती का पाँचवाँ परिचय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। यह सम्मेलन 14 दिसंबर 2025 को, प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक, भगवान परशुराम वाटिका, सेक्टर–10, निकट बिजली घर, वसुंधरा, ग़ाज़ियाबाद – 201012 में आयोजित होगा। सम्मेलन में भाग लेने हेतु इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक से फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं तथा निर्धारित शुल्क का भुगतान QR कोड के माध्यम से कर सकते हैं। संस्था का उद्देश्य समुदाय के युवक-युवतियों को एक सम्मानपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित मंच प्रदान करना है, जहाँ वे अपने भविष्य के जीवनसाथी के चयन हेतु संवाद स्थापित कर सकें।
|
PDF: If the embedded viewer does not load in your browser or device, use the download link above to open the file in a PDF reader. |